सिमरी बाजार में जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भिंड घंटो देर रहा सड़क जाम
बक्सर जिले के सिमरी बाजार में जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर हजारों श्रद्धालु महिला -पुरुषों की भीड़ लग गई. वही भीड़ के माहौल में अचानक सिमरी से बक्सर को जाने वाली सिमरी बाजार चौक पर छोटी बड़ी वाहनों से सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो गई . जहां रिमझिम रिमझिम हुई बारिश और धक्का-मुक्की के माहौल में स्कूल बस में सवार बच्चे व अन्य वाहन चालक घंटों देर परेशान रहे . सड़क जाम की समस्या को देखते हुए ग्रामीण युवकों द्वारा सिमरी थाना पुलिस के संपर्क नंबर पर सूचना दी गई . मौके पर पहुंचे पुलिस बल के जवानों और अधिकारियों ने सिमरी बाजार चौक से हनुमान मंदिर तक सड़क पर खड़ी छोटी बड़ी वाहनों को आगे पीछे करा कर सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाई . जिसके बाद वाहनों में सवार यात्रियों वाहन चालकों और श्रद्धालु खरीदारों ने राहत की सांस ली . समस्या के समाधान को लेकर सिमरी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जावेद ने प्रशासनिक अधिकारियों से बाईपास सड़क निर्माण कराने को लेकर अपील किया है।




