बक्सरबिहार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की दी धमकी

लॉरेंस गैंग की धमकी से खौफ में पप्पू यादव, कहा..कभी भी हो सकती है मेरी हत्या, गृह मंत्रालय से की Z सिक्योरिटी की मांग

ताजा समाचार लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद से पप्पू यादव काफी खौफ में जी रहे हैं। उन्होंने गृह मंत्रालय से जेड श्रेणी की सुरक्षा मांगी है। पप्पू यादव ने कहा है कि कभी भी मेरी हत्या हो सकती है इसलिए सुरक्षा प्रदान करें। केंद्रीय गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर पप्पू ने कहा कि मेरी जान को खतरा है इसलिए Y कैटगरी से बढ़ाकर Z श्रेणी की सुरक्षा की जाए। यदि मेरी हत्या हो जाती है तो सरकार जिम्मेदार होगी। पप्पू ने कहा कि सरकार मेरी सुरक्षा के प्रति निष्क्रिय दिख रही है। ऐसा लगता है कि मेरी हत्या के बाद ही लोकसभा और विधानसभा में शोक संवेदना जताने के लिए सक्रिय होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button