
समाचार बक्सर जिले से है जहां लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा हर्षौल्लास से गाजे – बाजे के साथ धूम धाम से मनाया गया । जानकारी के मुताबिक बताया जाता हैं कि। शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा व्यवस्था के बीच छठव्रतियों ने उगते सूर्य,भगवान भास्कर को अर्ध देकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की और मन्नते मांगी। वहीं बक्सर, डुमरांव, ब्रह्मपुर, सिमरी के दियारा इलाके के गंगा नदी तालब अन्य छठ घाटों पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गोताखोर, डेंगी नाव, नाविक लाइव जैकेट में तैनात रहे । और पुलिस बल के जवानों को सभी चिन्हित स्थानों पर तैनात किया गया था। बक्सर के गंगा नदी घाट पर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने मोटर बोट पर सवार होकर निरीक्षण किया । तो दूसरी तरफ डुमरांव में एसडीम राकेश कुमार अनुमंडल पुलिस अधीक्षक अफाक अख्तर अंसारी, सिमरी में
वीडियो – जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल
पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने कहा –
केशोपुर,बीस के डेरा ,दुल्लहपुर अन्य छठ घाटों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे सहित अन्य अधिकारीयों ने निरीक्षण किया। अंचलाधिकारी ने बताया कि अंचल क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में छठव्रतियों श्रद्धालुओं ने छठ पूजा शौहर्द पूर्वक किया है। किसी भी जगहों से कोई अशुभ घटना,की सूचना नहीं है।




