बक्सर
छठ पूजा को लेकर सिमरी बाजार में धक्का-मुक्की सड़क जाम

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी बाजार का है जहां सुबह के 8:00 बजे सिमरी बाजार चौक पर पहुंची यात्री बस तीनमूहानी सड़क चौक पर अचानक दर्जनों वाहनों से सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई । जिस सड़क जाम की समस्या से दुकानदार खरीदार और श्रद्धालु परेशान हो गए । लगभग 1 घंटे तक सड़क जाम की समस्या में वाहनों में बैठे यात्री बैठे-बैठे पसीने से लथपथ हो गए । वही वाहनों के हर की आवाज गूंजती रही और स्थानीय ग्रामीण युवकों तथा पुलिस प्रशासन के द्वारा सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर वाहनों को आगे पीछे कराया गया । देर बाद सड़क जाम की समस्या से लोगों को निजात मिला और वाहनों में बैठे यात्रियों ने राहत की सांस ली ।




