बक्सर

फुटबॉल के एक दिवसीय फाइनल मैच में सिमरी की टीम ने मुजफ्फरपुर के टीम को हराकर विजेता कप पर जमाया कब्जा

दर्शकों से भरे खेल मैदान में दोनों पक्ष के खिलाड़ियों ने लूटी वाह वाही हजारों रुपए इनाम के बने हकदार

बक्सर जिले के प्लस टू मॉडल उच्च विद्यालय सिमरी के खेल मैदान में गुरुवार को आर्यावर्त स्पोर्टिंग क्लब सिमरी के सौजन्य से जिला स्तरीय फुटबॉल का एक दिवसीय फाइनल मैच खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत समिति सदस्य समाज सेवियों को आर्यावर्त क्लब के सदस्य संतोष कुमार पांडे और रंजीत कुमार राय ने अंग वस्त्र व फूल माला देकर सम्मानित किया । वही खेल मैदान में उपस्थित मुजफ्फरपुर बनाम बक्सर जिले के सिमरी के फुटबॉल खिलाड़ियों से सिमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार साहू बलिहार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह सिमरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने परिचय प्राप्त किया । दर्शकों से भरे खेल मैदान में दोनों पक्ष के खिलाड़ियों द्वारा रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया गया । जहां बक्सर जिले के सिमरी के फुटबॉल टीम ने मुजफ्फरपुर के फुटबॉल टीम को एक गोल से हराकर विजेता कब पर कब्जा जमा लिया । और हजारों रुपए के इनाम के हकदार बने ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button