
ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र से हैं। जहां पुलिस ने 4 किलो मादक पदार्थ के साथ एक स्कूटी सवार कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है . प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि बुधवार को समय करीब 06:05 बजे गुप्त सूचना मिली की मंदन कुमार नामक एक व्यक्ति एक स्कुटी के माध्यम से गांजा की बिक्री हेतु जाने वाला है। उक्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक, महोदय बक्सर द्वारा सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु मेरे नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। गठित टीम द्वारा सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए । कोरान सराय चौगाई को जाने वाली सड़क उतर पोखारा के पास से आवागमन वाहनों पर निगरानी रखते हुए वाहन जाँच किया जाने लगा । जाँच के क्रम में एक स्कुटी सवार व्यक्ति आया । जिसकी विधिवत जाँच करने पर स्कुटी की सीट के नीचे से दो प्लास्टिक टेप लपेटा हुआ पैकेट मिला जिसे खोलकर देखने पर उसमें से गांजा जैसा मादक पदार्थ प्राप्त हुआ । उक्त पैकेट का कुल वजन 04 किग्रा पाया गया। उक्त व्यक्ति ने पूछताछ के क्रम में अपना नाम मंदन कुमार पे० जगनारायण सिंह उर्फ लुलन साकिन ०+थाना कोरान सराय जिला बक्सर बताया साथ ही बरामद मादक पदार्थ के विषय में पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि उक्त दोनों पैकेट उसे विकास कुमार +थाना भोजपुर जिला बक्सर से प्राप्त हुआ है । जिसे शैलेन्द्र राय पे० बैजनाथ राय साकिन महिला थाना ईटाढ़ी को देने जा रहा था। इस संबंध में कोरान सराय थाना कांड सं0- 110/24 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही हैं।




