बक्सरबिहार

टायर दुकानदार ने की आत्महत्या करने का प्रयास उपचार जारी

घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे S.D.P.O अफाक अख्तर अंसारी

ताजा समाचार बक्सर जिले के नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र से हैं जहां नया भोजपुर में रविवार की सुबह टायर व्यवसायी ने स्वयं ही गला रेत कर आत्महत्या की प्रयास की। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की सूचना मिलते ही ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंचे जिसके बाद घायल टायर व्यवसायी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका ईलाज चल रहा है। इधर ग्रामीणों के बीच मर्डर की अफवाह फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी पहुंच गए और मामले की तफ्तीश में जुट गए। हालांकि बाद में मालूम चला कि जख्मी ने खुद ही आत्महत्या का प्रयास किया है। घायल की पहचान नया भोजपुर गांव निवासी मोहम्मद खुर्शीद पिता स्व कातीब के रूप हुई। जानकारी के अनुसार खुर्शीद अपने दुकान पर प्रतिदिन की तरह मौजूद था। उसका भतीजा सुबह 7:30 बजे नाश्ता लेकर आया और देकर चला गया। जब काफी देर हो गई तो नाश्ता के बाद खुर्शीद नही निकला। सामनें के दुकानदार ने भीतर जाकर देखा कि खुर्शीद खुन से लहुलुहान पड़ा है। गले से खुन निकल रहा है। जिसने इसकी सूचना घरवालों को सूचना दी। डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मैं स्वयं पहुंचा और मामले की जानकारी ली। घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की जा रही है, जबकि घायल की हालत नाजूक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button