बक्सर

नाली विवाद को लेकर चक्की गांव में चली 10 राउंड गोली 1 घायल PMCH रेफर

अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से आस पास के लोगों में दहशत का माहौल हुआ कायम मची अफरा-तफरी पुलिस छावनी में तब्दील हुआ चक्की भोला डेरा गांव

 ताजा समाचार  बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना अंतर्गत चक्की ओपी भरियार थाना क्षेत्र के चक्की भोला डेरा गांव का है , जहां बुधवार को नाली विवाद को लेकर एक पक्ष के गोपाल यादव और दूसरे पक्ष के सुदर्शन यादव के बीच कहासुनी होते-होते पहले हुई ईट पत्थर से मारपीट होने लगी । जिस घटना में घटनास्थल पर खड़ी एक लग्जरी कार क्षतिग्रस्त हो गई । और अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया । सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि नाली विवाद को लेकर जब दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो रही थी । उस वक्त पड़ोस के ही त्रिलोकी यादव दोनों पक्ष के लोगों के बीच बचाव करने को लेकर गए हुए थे । इसी बीच अंधाधुंध हुई फायरिंग में त्रिलोकी यादव के दाहिने साइड कमर के ऊपर गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए । जिनको आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चक्की लाया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा बेहतर उपचार हेतु PMCH पटना रेफर कर दिया गया है । घटना को लेकर डीएसपी कुमार वैभव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर चक्की ओपी भरीयार , कृष्णाब्रम्ह, रामदास राय के डेरा ओपी अन्य थाने में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं पुलिस बल के जवानों द्वारा कैंप किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button