आल न्यूजबिहार

तेजस्वी का CM नीतीश कुमार पर बड़ा बयान,, कहा नीतीश सरकार में चरम पर है,,अफसरशाही

थके,, नेता और सेवानिवृत्त अधिकारी बिहार के सर्वेसर्वा बन बिहार को पीछे धकेल रहे है : तेजस्वी यादव

ताजा समाचार बिहार के पटना से है। जहां बिहार में व्याप्त कथित नौकरशाही के मनमाने रवैए को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि Tired (थके) नेता और Retired (सेवानिवृत्त) अधिकारी बिहार के सर्वेसर्वा बन बिहार को पीछे धकेल रहे है. तेजस्वी ने बीजेपी सांसद के वायरल वीडियो का हवाला देते हुए नीतीश सरकार में अफसरशाही के चरम पर होने को लेकर मोर्चा खोला. पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता हुकुमदेव नारायण यादव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे सरकारी अफसरों की मनमानी को लेकर गंभीर आरोप लगा रहे हैं.
तेजस्वी ने अब इसी पर नीतीश सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि ‘वरिष्ठ बीजेपी नेता, दो बार के केंद्रीय मंत्री, 6 बार सांसद, 3 बार विधायक और जिनका पुत्र वर्तमान बीजेपी सांसद है वो BJP-नीतीश सरकार में बिहार में व्याप्त अफसरशाही एवं जनप्रतिनिधियों की दशा पर व्यक्तव्य दे रहे है। अब आप कल्पना कि थाना और ब्लॉक में आम लोगों को कितनी परेशानियों और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है? बिना रिश्वत दिए बिहार में किसी का काम नहीं होता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button