बक्सरबिहार

मैट्रिक परीक्षा – 5 मिनट लेट बंद हुआ गेट उल्टे पांव लौटे परीक्षार्थी

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश न मिलने के कारण छात्र हुए परेशान

समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र से हैं जहां डुमरांव के जयपुरिया स्कूल में मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर आधा दर्जन परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गईं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश का अंतिम समय 9 बजे सुबह तक का था। छात्र 9:05 और उसके बाद पहुंचे। 5 मिनट के कारण उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ा। इस कारण परीक्षार्थी परेशान दिखे। छात्रों में यादव हाई स्कूल बिक्रम इंग्लिशपुर के मिथिलेश कुमार, इसी विद्यालय के रिशु कुमार, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, इंदिरा हाई स्कूल बक्सर के प्रीतम राज, प्रिंस राज सहित अन्य कई परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई। इधर गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का कहना था कि ऊपर से ही आदेश है कि पांच मिनट लेट भी परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं करने दिया जाना है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के सहारे मॉनिटरिंग की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश न मिलने के कारण छात्र परेशान दिखे। छात्रों का कहना था कि कई चौक चौराहों पर जाम है। कुछ छात्रों का कहना था कि गाड़ी खराब हो गई थी, इन कारणों से वो लेट हो गए। इधर गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि छात्रों को पहले से ही दिशानिर्देश दिए गए हैं। उनके एडमिट कार्ड पर भी लिखा हुआ है कि 9:30 से परीक्षा शुरू हो जाएगी और 9 बजे के बाद छात्रों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ऐसे में छात्रों को समय का पालन करना चाहिए। जाम की समस्या है तो घर से पहले निकलें क्योंकि तय समय से एक मिनट भी लेट होने पर परीक्षा से वंचित रखा जाएगा। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि ऊपर से सख्त मॉनिटरिंग होने के कारण और सीसीटीवी के सहारे निगरानी रखे जाने के कारण सख्ती से नियमों का अनुपालन कराने को लेकर वो बाध्य हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button