आम की रखवाली करने गए एक व्यक्ति को गोली मार कर ह*त्या
भाई जब बगीचे में बुधवार की सुबह घूमने गए तो देखा की बड़े भाई सोए हुए हैं जागने के क्रम में भाई नहीं जगा

ताजा समाचार भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र से हैं। जहां डिलिया मुसहर टोली में कल रात्रि करीब 9 बजे आम की रखवारी करने गए एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की घटना सामने आया है। मृत व्यक्ति की पहचान बहादुर राम के 55 वर्षीय पुत्र अगहनु राम डिलिया मुसहर टोली की की गई है । मृतक के छोटे भाई जब बगीचे में बुधवार की सुबह घूमने गए तो देखा की बड़े भाई सोए हुए हैं जागने के क्रम में भाई नहीं जगा और खून से लथ पथ हैं । जिसके बाद घटना की सूचना अपने परिजनों को दी और घटित घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई देखते ही देखते घटना स्थल पर सैकड़ो ग्रामीणों की भिंड जुट गई। वहीं गांव के कुछ सामाजिक व्यक्तियों के द्वारा स्थानीय थाने को कॉल कर के सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है । और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया है।




