बक्सर

खंधरा गांव के एक किशोर की सड़क दुर्घटना में मौत

http://https://youtu.be/AaVJIEVRXuo?si=InaQeCtrlmf90JqLताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र का है जहां गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो जाने की घटना सामने आया है. घटना के संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है की विक्कू यादव पिता सभा यादव उम्र लगभग 15 वर्ष राजपुर परसन पाह पंचायत के छोटका राजपुर गांव अपने रिश्तेदारी में गया था . बुधवार की संध्या वहां से लौट के क्रम में यह घटना हुई  जिस घटना की सूचना मिलते ही हम लोग घटनास्थल राजा के बगीचा समीप पहुंचे . जहां सड़क पर से घायल अवस्था में उसे लेकर आनंन -फानन में शिवरात्रि अस्पताल बक्सर में उपचार करने हेतु भर्ती कराया . बुधवार की रात्रि लगभग 1:00 बजे उसकी मौत हो गई  गुरुवार की सुबह शव को लेकर खंधरा पांडेपुर गांव पहुंचे . और सिमरी थाना पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी गई . मौके पर पहुंची सिमरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बक्सर सदर भेज दिया है . घटना से संबंधित जानकारी हेतु सिमरी थाना अध्यक्ष अमन कुमार से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने बताया की .  किशोर के शव  को पोस्टमार्टम हेतु बक्सर सदर भेजा गया है और घटना की जांच की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button