सिमरी में आयोजित शिव परिचर्चा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बक्सर जिले के सिमरी दूधी पट्टी एस एस वी कॉलेज समीप प्रांगण में रविवार को वैश्विक शिव शिष्य परिवार के तत्वाधान में शिव गुरु परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम महेश्वर शिव गुरु स्वरूप से एक-एक व्यक्ति का शिष्य जुड़ाव हो सके जिस चर्चा मैं जिले के सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई । इस दौरान शिव शिष्य परिवार के उपाध्यक्ष सतीश जी ने कहा कि शिव जगतगुरु है अर्थ एवं जगत का एक एक व्यक्ति चाहे वह किसी धर्म जाति संप्रदाय लिंग हो शिव को अपना गुरु बना सकता है । शिव का शिष्य शिष्य होने के लिए किसी पारंपरिक औपचारिकता अथवा दीक्षा की आवश्यकता नहीं है केवल विचार होना चाहिए की शिव मेरे गुरु है । शिव की शिष्य ताकि स्वामी शुरुआत करता है इसी विचार का स्वामी होता हमको आपको शिव का शिष्य बनाता है । शिव को अपना गुरु मानने की बात का प्रारंभ 1982 के उत्तरार्ध में बिहार के मधेपुरा जिला से शुरू हुआ और इसका शुभारंभ वरेण्य गुरु भ्राता श्री हरिंद्रानंद जी ने किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे अशोक राय विदा पांडे , जगनारायण सिंह सुभाष वर्मा राम शेर बहादुर सिंह कृष्णा कुमार यादव जितेंद्र कुमार मोतीलाल अशोक केसरी सूबेदार साहब गुड़िया देवी पुष्पा देवी पप्पू वर्मा लल्लन प्रसाद चंद्रिका यादव राजकुमार सेठ अजय चौबे इत्यादि मौजूद थे ।




