Uncategorized

राष्ट्रीय पोषण मेला ,प्रदर्शनी कार्यक्रम का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

बक्सर के नगर भवन मे जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा पोषण मेला सह प्रदर्शनी का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।

ताजा समाचार बक्सर जिले की है। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा नगर भवन बक्सर में राष्ट्रीय पोषण माह 2023 के दौरान पोषण मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
बक्सर जिला अंतर्गत सभी 10 परियोजनाओं द्वारा स्टॉल लगाकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जाने वाली आंगनबाड़ी सेवाओं का प्रदर्शन यथा बक्सर सदर परियोजना द्वारा गोद भराई, राजपुर परियोजना द्वारा अन्नप्राशन, चौसा परियोजना द्वारा ecce कार्यक्रम, डुमरांव परियोजना द्वारा मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र एवं पोषण वाटिका, नावानगर परियोजना द्वारा स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा कार्यक्रम, इटाढ़ी परियोजना द्वारा श्री अन्न, ब्रह्मपुर परियोजना द्वारा पोषण भी पढ़ाई भी, चक्की परियोजना द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, सिमरी परियोजना द्वारा मेरी माटी मेरा देश एवं चौगाई-केसठ परियोजना द्वारा एनीमिया से संबंधित प्रदर्शन किया गया .
जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि कुपोषण को दूर भगाने के लिए आम जनों में व्यवहारगत परिवर्तन लाना जरूरी है . यह व्यवहारगत परिवर्तन लाने में आईसीडीएस एवं अन्य विभाग मिलकर संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं. साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा अन्नप्राशन एवं गोद भराई कराया गया। साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सभी उपस्थित महिलाओं तथा पुरुषों को पोषण से संबंधित शपथ भी दिलाया गया .
कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक, पोषण अभियान बक्सर जिला मिशन समन्वयक एवं आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button