मनोरंजन

बिजली बनीं ये 2 हीरोइन, मचाएंगी कहर

बॉलीवुड के लिए समय बड़ा ख़राब चल रहा था. उसकी कई फिल्मों का सोशल मीडिया यूजर्स ने जबरदस्त बायकाट किया था. इस बायकाट ट्रेंड से बड़े बड़े फ़िल्मी पंडित भी हैरान थे, लेकिन लगता है कि फिर से बॉलीवुड के प्रति जनता की सोच बदल रही है. हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम ने जबरदस्त कलेक्शन किया है.

इस कड़ी में एक और फिल्म सुर्खियाँ बटोर रही है, जिसका हाल ही में टीजर रिलीज हुआ है. गोविंदा नाम मेरा फिल्म में कियारा आडवाणी, विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं. फिल्म से अब एक्ट्रेस के गाने बिजली का टीजर सामने आया है, जो एक डांस नंबर है. कियारा देसी, लेकिन हॉट लुक में नजर आ रही हैं. गोविंदा नाम मेरा का यह गाना एक आइटम सॉन्ग है, जिसमें कियारा और विक्की की केमिस्ट्री देखने लायक है. विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की यह फिल्म सिनेमाघरों की बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। गोविंदा नाम मेरा 16 दिसंबर, 2022 को हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button