बक्सर

डुमरी और पैगंबरपुर पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का 7 फरवरी 2023 को DM करेंगे उदघाटन, सुखा और गीले कचरो के लिए बनाई गई अलग इकाई

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र के डुमरी और पैगंबरपुर पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान कार्यक्रम के तहत मॉडल पंचायत चयनित करने को लेकर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने निरीक्षण किया । उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की पंचायत में बनाए गए कचरा प्रबंधन को लेकर अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का विधिवत उद्घाटन 7 फरवरी 2023 को जिला पदाधिकारी अमन समीर और डीडीसी महोदय के द्वारा किए जाने की तिथि निर्धारित की गई है । जहां कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि सरपंच वार्ड सदस्य के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहेंगे । उन्होंने कहा की पूरे में बिहार सरकार द्वारा स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कचरा को एक जगह इकट्ठा कर उसके प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है। इसी के तहत पंचायतों में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निर्माण किया जा रहा है। जहां कचरा को इकठ्ठा कर उसको प्रयोग में लाने लायक बनाया जाता है। उन्होंने कहा की यहां सुखा और गीला कचरा के लिए अलग इकाई बनाई गई हैं। सूखे कचरे को बेच दिया जाएगा जबकि गीले कचरे से जैविक खाद का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए इस इकाई में अलग अलग बॉक्स बनाए गए है। जिसमे सुखा कचरा ,गीला कचरा,कार्बनिक कचरा,चिकित्सीय कचरा,प्लास्टिक कचरा,विद्युत कचरा,विविध कचरा के प्रबंधन के लिए अलग अलग बॉक्स बनाए गए हैं। पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अप सभी के सहयोग की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button