Uncategorizedबक्सरबिहार

सिमरी में पैक्स चुनाव को लेकर 50.55 प्रतिशत हुआ मतदान

बुधवार 27 नवंबर 2024 को प्रखंड सभागार भवन सिमरी में सुबह के 8:00 बजे से होगा मतगणना शुरू तैयारी पूर्ण

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र से है जहां मंगलवार को पैक्स चुनाव मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ । जानकारी देते हुए । अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर निरीक्षण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवानों के मौजूदगी में पैक्स चुनाव मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है । उन्होंने बताया कि सिमरी प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायत सिमरी, बलिहार, दुल्लापुर, नियाज़ीपुर निर्विरोध है इसके अलावे एकौना पंचायत कठ।र, काजीपुर केशोपुर, खरहाटार, गंगौली, गायघाट, डुमरी, पड़री,पैगंबरपुर, मझवारी, राजपुर कला,राजपुर परसन पाह ,राजापुर, सहियार, पंचायत में आज सुबह के 8:00 से शाम 4:30 तक मतदाताओं के द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर 50.55 प्रतिशत मतदान किया गया है । दिनांक 27 नवंबर 2024 को सुबह के 8:00 से प्रखंड सभागार भवन सिमरी में पहले चरण के मतगणना – एकौना काठ।र, काजीपुर, दूसरे चरण में – केशोपुर खरहाटार गागौली – तीसरे चरण में – गायघाट, डुमरी, पड़री चौथे चरण में – पैगंबरपुर मझवारी, राजपुर कला, पांचवें चरण में – राजपुर पर्सन पाह ,राजापुर, सहियार , पंचायत का मतगणना किया जाएगा । और बैरिकेडिंग के अंदर अनावश्यक व्यक्तियों के वाहनों के साथ-साथ अन्य लोगों का प्रवेश वर्जित है वहीं जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी चौक चौराहा और बैरिकेटिंग के स्थान पर फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी के साथ-अन्य पुलिस बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है । दूसरी तरफ पैक्स चुनाव को लेकर हुए मतदान के बाद से इलाके के उम्मीदवारों की किस्मत मत पेटी में बंद है और  मतदाताओं में अपने अपने पक्ष के उम्मीदवारों की हार जीत होने की चर्चा किया जाने लगा हैं । पैक्स चुनाव मतदान के दौरान सिमरी थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय तिलक राय के हाता थाना प्रभारी लाल बाबू सिंह, राम दास राय के डेरा थाना प्रभारी शुभम कुमार आरो, सिमरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तैनात रहे।   जिला सूचना जनसंपर्क विभाग बक्सर से मिली जानकारी के अनुसार पैक्स निर्वाचन 2024

मतदान समाप्ति तक का प्रतिशत

चौसा में 54.78%

राजपुर में 64.62%

ब्रह्मपुर में 51.64%

सिमरी में 50.55%

चक्की में 62.31%

चौगाईं में 50.00%

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button