बक्सरबिहार

जयंती के अवसर पर याद किए गए स्व0 र्कैलाशपति मिश्रा

स्वo कैलाशपति मिश्र के जयंती के अवसर पर भाजपा नेताओं की भीड़

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र से है जहां शुक्रवार को ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के ढाकाइच गांव में स्व. कैलाशपति मिश्रा की 101वीं जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं का ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल, माला एव अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, अवधेश प्रसाद सिंह समेत दर्जनों नेता मौजूद रहे। समारोह के दौरान नेताओं ने स्व. कैलाशपति मिश्रा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. कैलाशपति मिश्रा भाजपा के पुरोधा रहे हैं, जिन्होंने जनसंघ के काल से भाजपा की नींव रखी। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करने के इस अवसर को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि ऐसे नेता समाज के प्रेरणास्त्रोत होते हैं। वही जायसवाल ने बिहार में विपक्ष की भूमिका पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज जब बिहार बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है, तब विपक्ष के नेता विदेश यात्रा पर हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि जब बाढ़ पीड़ितों को मदद की जरूरत है, तब विपक्ष के नेताओं का घूमना-फिरना असंवेदनशीलता का उदाहरण है। उन्होंने नीतीश सरकार की तारीफ की, जो बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। समारोह में उपस्थित नेताओं ने स्व. कैलाशपति मिश्रा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी विचारधारा और सिद्धांत हमेशा भाजपा को मार्गदर्शन देते रहेंगे। इस समारोह ने भाजपा की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया। इस अवसर पर अन्य नेताओं ने भी स्व. कैलाशपति मिश्रा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ डुमराव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ,सिमरी अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे व अन्य पुलिस बल के जवान सभी चौक चौराहों पर तैनात दिखे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button