गेहूं मसुर चन्ना दलहन का बीज का दुरुपयोग करने वाले किसानों पर होगी कानूनी कार्रवाई
प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि अनुदानित दर पर बीज लेकर किसान जाते हैं जिसका क्षेत्रों में उपयोग करने के बावजूद दुरुपयोग किया जा रहा है ऐसे किसानों पर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच किए जाने के बाद दोषी पाए जाने वाले किसानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र का है जहां खेतों में गेहूं मसूर चाना दलहन बुवाई को लेकर प्रतिदिन सैकड़ों किसान सरकार द्वारा अनुदानित मूल्य पर ई शताब्दी किसान भवन सिमरी से बीज वितरण किया जा रहा है । किसान कार्ड और ओटीपी नंबर से बीज प्राप्त करने वाले किसान। यदि बीज का खेतों में उपयोग करने के बजाय दुरुपयोग करने की शिकायत मिली तो नियमानुसार कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले किसानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्र के किसानों द्वारा विभाग को सूचना मिल रही है कि । जिनके पास खेती करने का कोई भूमि नहीं है । जो व्यक्ति घर मकान का खाता प्लॉट नंबर देकर किसान कार्ड बनवाए हुए है। वहीं कुछ मालगुजारी का खेत लेकर सब्जी फसलों की खेती कर रहे हैं। और गेहूं मसूर चाना दलहन फसल बुवाई को लेकर सरकारी नियम कानून का उल्लंघन कर रहे हैं । जिस शिकायत के आलोक में कृषि विभाग के द्वारा लिए गए निर्णय पर किसानों के नाम ओटीपी नंबर एवं किसान कार्ड । नंबर के साथ फसलों की जांच किए जाने के बाद दोषी पाए जाने वाले किसानों पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी ।




