Uncategorized
कलयुग चरम सीमा पर चल रहा है : शाहनवाज अख्तर सुप्रसिद्ध भजन गायिका

ताजा समाचार सासाराम रोहतास से है जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंची सुप्रसिद्ध भजन गायिका शाहनवाज अख्तर ने भक्ति गीतों को लेकर लोगों से एक खास अपील करते हुए कार्यक्रम के आयोजन समिति को धन्यवाद दिया और शाहनवाज अख्तर ने कहा कि सासाराम की ऐतिहासिक धरती पर हमे भजन प्रस्तुति करने का अवसर मिला है इसके लिए अप सभी का आभार व्यक्त करती हूं। भजन कीर्तन सुनने वाले लोगों से उन्होंने कहा की अभी कलयुग अपने चरम सीमा पर चल रहा है इसलिए लोगों को अपने आराध्य के प्रति भक्ति में ज्यादा समय देना चाहिए। ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपने सनातन संस्कृति के प्रति झुकाव बनाए रखें। वहीं भजन गायिका शाहनवाज अख्तर ने कहा कि मैं एक भक्त हूं और जब भी अपने देवताओं, साधु संतों एवं पूर्वजों को देखती हूं तो लगता है कि मुझे भी उनका अनुसरण करना चाहिए।




