वायरल

12 थानों की पुलिस पहुंची सहाराश्री सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में स्थित सहारा शहर के आसपास पुलिस के जमावड़े ने माहौल में गर्मी बढ़ा दी है। खबर है कि 12 थानों की फोर्स सहारा प्रमुख सुब्रत राय को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची है। सहारा शहर का गेट पुलिस छावनी जैसी नजर आ रही है। इससे पहले जानकारी मिली थी कि किसी मामले में लखनऊ पुलिस सहारा शहर में दबिश देने पहुंची है। मामले में राय की गिरफ्तारी हुई है या नहीं, अभी साफ नहीं हो पाया है। और जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button