बक्सरबिहार

ग्यारह पेटी शराब के साथ एक शराब कारोबारी गिरफ्तार

पुलिस को देख शराब कारोबारी ने किया भगाने का प्रयास,, रामदास राय के डेरा थाना पुलिस ने शराब लदी मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी अंचल अंतर्गत रामदास राय के डेरा थाना क्षेत्र से है जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब कारोबारी को मोटरसाइकिल पर लदे 11 कार्टून देसी व विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है । जानकारी देते हुए रामदास राय के डेरा थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की दिशा से एक शराब कारोबारी मोटरसाइकिल पर शराब लेकर बिहार में प्रवेश कर रहा है । जिसको आधार मानकर शराब कारोबारी के विरुद्ध इलाके के सभी चौक चौराहों पर पुलिस बाल के जवानों को तैनात किया गया । और सघन जांच अभियान चलाया गया इस बीच तेज रफ्तार में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति प्लास्टिक के बोड़े भारी भरकम कुछ बांधकर आते हुए दिखाई दिया । जो गंगौली दुबौली मार्ग स्थित यज्ञशाला के पास पुलिस को देख गाड़ी घूमर भगाने का प्रयास किया । जिसे दौड़कर पकड़ा गया । और जांच किया गया तो प्लास्टिक के बोरे से बांधे गए 11 कार्टून देसी व विदेशी शराब बरामद किया गया । जिस थाने पर लाकर शराब और मोटरसाइकिल को जप्त करते हुए शराब कारोबारी सचिन यादव उर्फ लडडू पे छितरेश्वर यादव सा टेक्मन के डेरा थाना तिलक राय के हाता को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button