सिमरी और तिलक राय के हाता गांव में दो मृतकों के परिजनों के साथ शोकाकुल में शामिल हुए राजद विधायक
उन्होंने कहा कि होनी अनहोनी सब ईश्वर के हाथों में है ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं हर दुखों की घड़ी में हम लोग आपके साथ हैं। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा और अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडेय के मोबाइल नंबर पर संपर्क स्थापित करते हुए जल्द से जल्द मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि का चेक देने का अपील किया ।

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी अंचल क्षेत्र से है जहां अलग-अलग गांव में दो युवकों के मौत हो जाने की घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभू नाथ सिंह यादव पहुंचे । सर्वप्रथम तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के तिलक राय के हाता गांव निवासी मुकेश कुमार पासवान उम्र लगभग 20 वर्ष की पुना के किसी फैक्ट्री में काम करने के दौरान बिजली के करंट से मौत हो जाने के बाद उसका शव गांव आते ही शनिवार की सुबह ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभू नाथ यादव पहुंचे । वही सिमरी दूधीपट्टी गांव निवासी स्वर्गीय सरल भर के पुत्र पिंटू कुमार उम्र लगभग 28 वर्ष की ताल कोलिया के पानी में डूब कर मौत हो जाने की घटना की सूचना के बाद शनिवार को पहुंचे ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभू नाथ सिंह यादव ने मृतक के परिजनों के साथ शोकाकुल में शामिल हुए और सांत्वना दिए । और दोनों गांव के मृतकों के आश्रितों को गुप्त राशि का सहयोग करते हुए उन्होंने कहा कि होनी अनहोनी सब ईश्वर के हाथों में है ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं हर दुखों की घड़ी में हम लोग आपके साथ हैं। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा और अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडेय के मोबाइल नंबर पर संपर्क स्थापित करते हुए जल्द से जल्द मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि का चेक देने का अपील किया ।
मौके पर हरेंद्र सिंह यादव,सिमरी प्रखंड अध्यक्ष अमीरी लाल यादव,उपेंद्र यादव , बड़क तुरहा,अजय श्रीवास्तव,भुवर यादव,पंचायत अध्यक्ष प्रेमचंद राम,भिखारी साहू,लाल जी साहू, बिरजन भर,लालू कुम्हार,अमरेश रजक सहित अन्य राजद कार्यकर्ता शामिल रहे ।




