Uncategorized
बड़का सिंहनपुरा गांव में एक व्यक्ति की हत्या की घटना में पुलिस ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार भेजा जेल

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिंघनपुर गांव का है जहां गुरुवार की सुबह कुदाल से मारकर हरे राम चौधरी उम्र लगभग 50 वर्ष की हत्या कर दिए जाने की । घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित संजय कुमार उर्फ मुन्ना ओझा को गिरफ्तार कर लिया । जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन के द्वारा दो व्यक्तियों पर प्राथमिक की दर्ज कराई गई है । जिसमें एक गिरफ्तार संजय उर्फ मुन्ना ओझा पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है ।




