
ताजा समाचार बक्सर जिले के समाहरणालय सभा कक्ष से है जहां 18 अप्रैल 2025 को श्री नीतीश कुमार माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के कर-कमलों द्वारा “महिला संवाद” का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बक्सर जिला से जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने समाहरणालय सभा कक्ष से भाग लिया।महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने एवं उनकी इच्छाओं एवं आकांक्षाओं को साझा करने हेतु “महिला संवाद” जैसे नवाचारात्मक कार्यक्रम जीविका से संबद्ध सभी ग्राम संगठनों के माध्यम से गाँव-गाँव में आयोजित होगा। महिला संवाद” कार्यक्रम 18 अप्रैल से पूरे
राज्य में आयोजित किया जाएगा। राज्य के सभी गाँवो में महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम लगभग 70,000 स्थानों पर होगा, जिसमें 02 करोड़ से अधिक महिलाएँ भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में गाँव की सभी महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा।




