बक्सरसुन्दर जी की कलम

आगलगी में 2 लाख के संपत्ति के साथ तीन पशुओं की झुलसकर मौत

आगलगी की घटना में लगभग 2 लाख रुपए कीमत के संपत्ति,मसूर ,चावल ,वस्त्र , आवश्यक कागजात अन्य सामान जलकर राख हो गया।

बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना रामदास राय के डेरा ओपी थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में गुरुवार की दोपहर हुई अचानक आगलगी की घटना में लगभग 2 लाख रुपए कीमत के संपत्ति,मसूर ,चावल ,वस्त्र , आवश्यक कागजात अन्य सामान जलकर राख हो गया। और झोपड़ी के अंदर बंधी एक गाय एक भैंस एक बकरी की झुलसकर मौत हो गई। अग्निपिडीत लक्ष्मण कानू पिता स्वर्गीय राजनाथ कानू साकिन गंगौली गांव निवासी ने बताया की रोज दिन की तरह खेत में गेहूं की कटनी कर के घर लौटे थे। जिसके बाद देखा की मेरे फूस करकट के घर में आग लगी है। जहां आसपास के लोगों में आग बुझाने को लेकर अफरा – तफरी मची है । ग्रामीणों ने चापाकल समर सेबल के मदद से आग को काबू में कर लिया । वहीं घटना की सूचना पंचायत के समाज सेवी माझिल यादव के द्वारा रामदास राय के डेरा के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई । इसके बाद मौके पर देर बाद पहुंची अग्निशमन के मदद से आग को बुझा लिया गया है । अग्नि पीड़ित ने बताया की आग लगी की घटना में लगभग दो लाख रुपए की संपत्ति मसूर, गेहूं,आटा ,वस्त्र आवश्यक कागजात के साथ एक गाय एक भैंस एक बकरी की झुलस कर मौत हो गई है । घटना से संबंधित जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे ने बताया की घटना स्थल पर अग्निशमन भेज दी गई है और घटना की जांच की जा रही है । रामदास राय के डेरा ओपी प्रभारी नमो नारायण राय ने बताया की घटना स्थल पर पहुंचने के बाद पशु चिकित्सक को सूचना दी गई है और घटना की जांच की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button