बक्सर

सिमरी प्रखंड के प्रखंड लिपिक कर्मचारी के निधन पर जिला समाहरणालय व सिमरी प्रखंड मुख्यालय में शोक सभा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ताजा समाचार बक्सर जिले की है। जहां सिमरी प्रखंड कार्यालय में कार्यरत  रघुवंश राम, लिपिक प्रखंड कार्यालय सिमरी की पत्नी राधिका देवी द्वारा प्राप्त सूचनानुसार दिनांक 20 नवंबर 2022 को शुगर एवं अन्य बीमारी के इलाज के क्रम में आकस्मिक निधन हो जाने की सूचना प्राप्त हो रही है । उनका निधन उनके निजी आवास सिकरौल में हो गया ।  उनके दिवंगत आत्मा की शांति हेतु आज दिनांक 21 नवंबर 2022 को अपराहन 4:30 बजे समाहरणालय भवन के प्रथम तल पर शोक सभा का आयोजन किया गया।  शोक सभा में जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ साथ समाहरणालय परिसर अंतर्गत विभिन्न शाखाओं के कार्यालय प्रधान एवं कर्मी गण उपस्थित थे। वही सिमरी प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा एवं अंचल कर्मचारियों ने उनके आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रख शोक सभा का आयोजन किया । शोक सभा कार्यक्रम में सिमरी प्रखंड एवं अंचल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button