बक्सर

बक्सर के यूपी बिहार बॉर्डर से लगभग ढाई लाख की शराब बरामद,तीन पहिया वाहन जप्त चालक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की दिशा से लाई जा रही थी भारी मात्रा में शराब

 बड़ी खबर 

ताजा समाचार बक्सर जिले के बिहार -UP बार्डर का है जहां चौसा कर्मनाशा समीप शुक्रवार की दोपहर 2 बजे उत्पाद विभाग की पुलिस टीम ने एक तीन पहिया वाहन के तहखाने से लगभग ढाई लाख रूपये की अंग्रेजी शराब बरामद किया है। यह करवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।तीन पहिया माल वाहक जैसे ही UP के गाज़ीपुर जिले से कर्मनाशा पुल के रास्ते बिहार में प्रवेश किया और पुलिस ने उसे धर दबोचा। पहले तो पुलिस को लगा कि सूचना गलत है।लेकिन चालक से जब कड़े शब्दों से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वाहन में तहखाना बना हुआ है। जिसे नॉट बोल्ट से कस दिया गया है  पुलिस द्वारा वाहन का ट्राली उठा देखा गया तो उसके निचे 8PM और रॉयल स्टेज की सैकड़ो पीस दारू छुपा कर रखी गई थी। चौसा में कर्मनाशा पुल के पास बनाये गए उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर तैनात निरीक्षक मध्य निषेध दिलीप कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि एक लाल कलर के वाहन में भारी मात्रा में शराब जा रही है।वाहन कौम सी है समय क्या है यह नही बताया गया था।जिसको पकड़ने के लिए सुबह से है यूपी से बिहार में प्रवेश करने वाली सभी छोटी बड़ी वहनों को बारीकी से जांच किया गया।कुछ मिला नही तभी एक तीन पहिया मालवाहक UP से बिहार में प्रवेश कर रही थी जो बिल्कुल खाली थी । चालक शराब कारोबारी से पूछताछ किया गया तो पता चला कि सूचना सही है वाहन में तहखाना बनाये हुए है। दिलीप कुमार सिंह निरीक्षक मध्य निषेध द्वारा बतया गया वाहन के तहखाना से 8 PM 180 एमएल का 785 ट्रेटा पैक,एवं RS की750ML का 24 बोतल बरामद है।जिसकी कीमत ढाई लाख के पास है।वाहन चालक तस्कर बक्सर बाबा नगर निवासी चंदन कुमार है। शराब की वाहन से तस्करी करने वाला चालक का नाम चन्दन कुमार बताया गया। जिसने स्वीकार किया कि UP से शराब को खरीदने के बाद बिहार में होम डिलेवरी देने वाला था।तस्कर से अभी पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button