लाखनडिहरा गांव में DM ने किया अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन

ताजा समाचार डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के डुमराव प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लाखनडिहरा गांव का है जहां ।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने बुधवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन फीता काटकर किया । इस क्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा सूखा एवं गीला कचरा के उठाव हेतु ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सभी कचरे को उसके प्रकृति के अनुसार अलग-अलग करते हुए अलग-अलग पीट का निर्माण किया गया है। जिसका कुल लागत लगभग इसके संबंध में लोगों के 7 लाख 49 हजार 308 रूपया है। बीच जन जागरूकता फैलाने का निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा दिया गया। लाखनडिहरा पंचायत में कुल 10 वार्ड हैं जिसमें प्रत्येक वार्ड के लिए एक स्वच्छता कर्मी डोर टू डोर जाकर गीला एवं सूखा कचरा उठाव करेंगे। प्रत्येक वार्ड के लिए एक पेडल रिक्शा एवं एक ई रिक्शा उपलब्ध कराया जाएगा। Wpu केंद्र पर कार्यरत कर्मियों की संख्या 4 है। ग्राम पंचायत लाखनडिहरा में कुल घरों की संख्या 1901 है। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता बक्सर उप विकास आयुक्त बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरांव उपस्थित थे।




