बक्सर
सिमरी थाना परिसर में 28 , 29 , 30 नवंबर 2022 को होगा शस्त्र का सत्यापन ,,, थानाध्यक्ष ने किया अपील

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र का है । जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने बताया कि 28 नवंबर 2022 , 29 नवंबर 2022 30 नवंबर 2022 को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर शस्त्र सत्यापन किए जाने का तिथि निर्धारित किया गया है । थाना अध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने क्षेत्र के बंदूक लाइसेंस धारकों से अपील करते हुए कहा है की निर्धारित उपरोक्त तिथि को ध्यान में रखते हुए समय के 10:00 बजे दिन से संध्या 5:00 तक शस्त्रों का सत्यापन करा लेने की कृपा करें अन्यथा शस्त्र सत्यापन नहीं कराने वाले व्यक्तियों के लाइसेंस नियमानुसार रद्द कर दिया जाएगा ।




