Uncategorizedराष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने ठोकी सीएम पद की दावेदारी – Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से हो रही है. कांग्रेस-बीजेपी में टक्कर के बीच त्रिशंकु सरकार के आसार लग रहे हैं. हर पांच साल में सरकार बदलने वाले इस राज्य में 412 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है. इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सीएम पद के लिए दावेदारी ठोक दी है. उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह परिवार को दरकिनार नहीं किया जा सकता है. हिमाचल प्रदेश के लिए 12 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हुई थी.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कुल सीटें 68 हैं, जबकि बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 35 सीटों की जरूरत है. यहां बड़े नेताओं में कौल सिंह ठाकुर (कांग्रेस), सुरेश भारद्वाज (बीजेपी), जयराम ठाकुर (सेराज, बीजेपी), संजय सूद (शिमला शहरी, बीजेपी), मुकेश अग्निहोत्री (हरौली, कांग्रेस), सुखविंदर सिंह सुक्खू (नादौन, कांग्रेस) एवं राजन सुशांत (फतेहपुर, आप), हरमेल धीमान (आप), सुखराम चौधरी (बीजेपी), सुधीर शर्मा (कांग्रेस) समेत अन्य शामिल हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button