Uncategorized

बिहार: अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने गई पुलिस की टीम पर हमला

शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान में रामनगर थाना क्षेत्र के धंगड़ टोली में मंगलवार की सुबह पहुंची उत्पाद विभाग एवं पुलिस टीम पर शराब के धंधेबाजों ने ईंट पत्थर से हमला बोल दिया, जिसमें स्थानीय थाने के एक एएसआइ समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। थाने की गाड़ी को भी धंधेबाजों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जख्मी एएसआइ सुरेंद्र कुमार अरुण, राजकुमार सिंह, सिपाही राजा राम पंडित व उत्पाद विभाग के जवान तरुण कुमार का पीएचसी में इलाज चल रहा है।

तीन महिला व एक पुरुष धंधेबाज गिरफ्तार
थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि सभी की स्थिति बेहतर है। मामले में तीन महिला धंधेबाज और एक पुरुष को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि स्थानीय थाने से धंगड़ टोली महज चंद मिनट की दूरी पर है। बीते दो दिन पहले भी इस टोले में छापेमारी में पुलिस को 10 लीटर चुलाई शराब मिली थी। वहीं करीब चार सौ लीटर अर्द्ध निर्मित शराब को नष्ट किया गया था।

छपरा में जहरीली शराब से त्रासदी
मालूम हो कि राज्‍य के छपरा जिले में जहरीली शराब के सेवन के चलते मौतों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 74 लोग इसमें अपनी जान गंवा चुके हैं। छपरा के साथ-साथ बेगूसराय, सागर, सीवाण में भी मौतें हुई हैं। ऐसे में प्रदेश में शराबबंदी को सख्‍ती से लागू करने और अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसने के लिए ही उत्पाद विभाग एवं पुलिस की टीम ने मिलकर छापेमारी की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button