Uncategorized

Jammu Kashmir के राजौरी में जहां हुआ नरसंहार, अब वहीं आतंकियों ने किया IED ब्लास्ट; एक बच्चे की मौत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में IED ब्लास्ट हुआ है। ये ब्लास्ट राजौरी के ढांगरी में हुआ है। जानकारी के अनुसार, इस ब्लास्ट में एक बच्चे की मौत हो गई है। जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी जिले के डांगरी गांव में IED विस्फोट में एक बच्चे की मौत हुई है। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के ढांगरी गांव का दौरा करेगी।

बता दें कि IED ब्लास्ट जिस जगह पर हुआ है, बीती रात आतंकियों ने चार हिंदुओं की हत्या को अंजाम दिया था। आशंका है कि आतंकियों ने घटना को अंजाम देने के बाद विस्फोट वाली जगह पर IED लगाई होगी।

IED ब्लास्ट में 1 की मौत, 7 घायल
मृतक- विहान कुमार पुत्र सुशील कुमार, उम्र 4 साल
घायलों की सूची
कनाया शर्मा पुत्र विपन शर्मा, उम्र 14 साल
कमलेश देवी पत्नी गोपाल दास, उम्र 55 साल
शारदा देवी पत्नी सतनाम, उम्र 38 साल
समीक्षा देवी पुत्र कौशल कुमार, उम्र 20 साल
समीक्षा शर्मा पुत्र राजकुमार गोधर
वंशु शर्मा पुत्र कौशल कुमार, उम्र 15 साल
सान्वी शर्मा पुत्र सुशील कुमार, उम्र 5 साल
ब्लास्ट में एक बच्चे की हुई मौत
एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी के ढांगरी गांव में कल हुई फायरिंग की घटना के बाद आज पीड़ित के घर के पास धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक बच्चे की मौत हो गई है। जबकि एक की हालत गंभीर हैं। एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि एक और संदिग्ध IED मिला है, जिसे निष्क्रिय किया जा रहा है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले की निंदा की
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। उपराज्यपाल कार्यालय ने कहा कि कायराना हमले में शहीद हुए प्रत्येक नागरिक के निकटतम संबंधी को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ढांगरी गांव पहुंचे, लेकिन मृतकों के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लोगों का विरोध झेलना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button