बक्सर
बोलोरो गाड़ी में बने तहखाने से 450 शीशी शराब बरामद 1 कारोबारी गिरफ्तार
गंगौली संवत स्थान सड़क पर शराब तस्करों के विरुद्ध रामदास राय के डेरा ओपी पुलिस चला रही थी सघन वाहन जांच अभियान

बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना रामदास राय के डेरा ओपी पुलिस ने गंगौली संवत स्थान सड़क पर एक बोलेरो वाहन में लदी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है । जानकारी देते हुए रामदास राय के डेरा ओपी प्रभारी संजय विमल त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार शराब तस्करों के विरुद्ध गंगौली संवत स्थान सड़क पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था । इसी बीच उत्तर प्रदेश की दिशा से एक बोलेरो वाहन आ रही थी जिसे रोका गया और जांच किया जाने लगा तो बोलोरो के अंदर सीट के नीचे बने तहखाने से 450 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए । सोनू कुमार पिता विजय शाह दीघा पटना निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।




