विद्युत करंट के चपेट में आने से एक किशोर जख्मी पीएचसी सिमरी में कराया जा रहा उपचार
दुल्लहपुर पंचायत के सतफेड़वा गांव की है ,घटना जहां विगत 8 दिनों से विद्युत पोल से जमीन पर गिरे विद्युत तार से हुई घटना

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना अंतर्गत दुलहपुर पंचायत के सतफेडवा गांव की है जहां विगत 8 दिनों से विद्युत पोल से जमीन पर गिरे तार के चपेट में आने से शनिवार को एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया . घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि विगत 8 दिन पूर्व तेज हवा और जमकर हुई बारिश में विद्युत पोल से 440 वोल्ट का कवर वाला तार जमीन पर गिर पड़ा है . जिसको ठीक करने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई . लेकिन अब तक वह तार नीचे ही पड़ा है . और शनिवार की सुबह राकेश कुमार पिता बबलू कंमकर उम्र 8 वर्ष घर से बाहर निकाला की विद्युत करंट की चपेट में आ गया . तब तक पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने लाठी डंडे के सहयोग से किशोर को बचा लिया और गंभीर रूप से जख्मी किशोर को आनंन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी लाया गया . जहां उसका उपचार कराया जा रहा है वही मौके पर पहुंचे ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभू नाथ सिंह यादव ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी और जल्द से जल्द विद्युत तार को ठीक करने का निर्देश दिया ।




