जयंती के अवसर पर याद किए गए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री
सिमरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थानों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी का मनाया गया जयंती

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र का है जहां सोमवार को जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको नमन कर उन्हे याद किया गया .जानकारी के मुताबिक बताया जाता है की स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुमार, सिमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे , बलिहार पंचायत के मुखिया धर्मराज चौरसिया ,केशोपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि छोटू मिश्रा , एंकौना पंचायत के मुखिया अशोक राय, राजपुर पंचायत के मुखिया मदन राय , खरहाटार पंचायत के मुखिया राजेश रंजन यादव ,काजीपुर पंचायत के मुखिया इम्तियाज अंसारी ,नियाज़ीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजीत यादव ,दुल्लापुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबन राम ,राजपुर परसन पाह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव , राजपुर कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश यादव , कठ।र पंचायत के मुखिया अशोक धोबी ,मझावरी पंचायत प्रतिनिधियों सलीम अंसारी ,के साथ-साथ अन्य सरकारी गैर सरकारी संस्थानो पर स्वच्छता ही सेवा के बैनर तले साफ सफाई कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया । क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154 वें और लाल बहादुर शास्त्री के 119 जयंती मनाई गई।




