Uncategorized

बैरिया गांव में संदेहास्पद परिस्थिति में एक विवाहिता की मौ” त घटना की जांच में जुटी पुलिस

समाचार बक्सर जिले के कोरान सराय थाना क्षेत्र के बैरिया गांव की है,,मृतका के पिता ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

ताजा समाचार बक्सर जिले के बैरिया गांव का है । जहां एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है । इस घटना के बाद ससुराल वाले फरार है. वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले जांच में जुट गई है की हत्या है या आत्महत्या पांच महीना पहले जिस युवती की शादी हुई थी जबकि मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।ग्रामीणों के अनुसार युवती ने पति के विवाद में फांसी पर झूल आत्महत्या कर ली है।पुलिस जांच में जुटी है.
मामला कोरान सराय थाना क्षेत्र के बैरिया गांव का है बुधवार की सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला है .बताया गया की 20 मई 2023 को बैरिया गांव के सत्येंद्र कुमार सिंह के पुत्र संतोष कुमार 25 वर्ष की शादी के साथ नावानगर थाना क्षेत्र के अमृत राय के डेरा गांव के निवासी उपेंद्र सिंह की बेटी नीतू कुमारी 21 वर्ष की शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ बड़े ही धूम धाम से किया गया।लेकिन सुबह में मिली सूचना के अनुसार विवाहिता पंखे में फंदे पर झूल आत्महत्या कर ली है।हालंकि विवाहिता के पिता उपेंद्र सिंह द्वारा बताया गया की बाइक की मांग को लेकर बेटी को काफी दिनों प्रताड़ित किया जा रहा था।अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार जो था फ्रिज कूलर ,टीवी गहने दिया था।लेकिन अभी बाइक देने की हैसियत नहीं था।बाद में देने के लिए बोला था।लेकिन बाइक नही देने कारण ससुराल वालो द्वारा गला दबाकर हत्या कर दिया गया है.
कोरान सराय थानाध्यक्ष अभय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस तो बेड पर लिटाया गया था।गले पर निशान है। शव को कब्जे में ले लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।अभी मायके वालों की तरफ से लिखित कोई आवेदन नही दिया गया है आवेदन देने पर उसके आधार पर आगे की करवाई किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button