Uncategorizedबक्सर
ट्रक और ऑटो में भिड़ंत एक युवक की हुई मौत
बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत कुरान सराय थाना क्षेत्र का जहा-विक्रमगंज पथ राष्ट्रीय राजमार्ग-120 पर कोपवां समीप हुई सड़क दुर्घटना

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरा अनुमंडल अंतर्गत कुरान सराय थाना क्षेत्र का जहा-विक्रमगंज पथ राष्ट्रीय राजमार्ग-120 पर कोपवां समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है. मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक ऑटो कोरानसराय की ओर जा रही थी. इसी बीच कोपवां बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो रिक्शा को सीधी टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ऑटो में सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. और ऑटो के परखच्चे उड़ गए तथा ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई
मृतक की पहचान कोरानसराय निवासी रामकृष्ण शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र भरत शर्मा के रूप में हुई है. मामले में थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. साथ ही आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने की भी कोशिश हो रही है. और अग्रसर कानूनी कार्रवाई की जा रही है




