बक्सर
राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रवास का डीएम ने किया निरीक्षण
डीएम ने छात्रावास में साफ सफाई की उचित व्यवस्था एवं छात्रावास परिसर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हेतु नियमानुसार कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।

ताजा समाचार आज दिनांक 11.12.2023 को जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास कोइरीपुरवा, बक्सर का निरीक्षण किया गया जिसमें जिला पदाधिकारी द्वारा निम्न निर्देश दिए गए ।1) छात्रावास में साफ सफाई की उचित व्यवस्था एवं छात्रावास परिसर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हेतु नियमानुसार कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।2) विभागीय निर्देशानुसार बच्चों को दी जाने वाली सभी सुविधाएं ससमय बच्चो को उपलब्ध कराई जाए । निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने वहां उपस्थित छात्रों से बात की एवं उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित पदाधिकारी को अन्य आवश्यक जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।




