Uncategorized

अजय देवगन की ‘भोला’ का मोशन पोस्टर आउट

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म ‘भोला’ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले इसका टीजर सामने आया था। उसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अब इसका एक और मोशन पोस्ट रिलीज किया गया है। जिसमें अजय देवगन का अलग लुक देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि ये मूवी एक्टर की अब तक की सबसे एडवेंचरेस फिल्म है। इसे वन-मैन आर्मी की कहानी के रूप में दिखाया गया है, जो अलग-अलग रूपों में, इन्सान और अन्य दुश्मनों की भीड़ से लड़ता है।अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू की Bholaa सिनेमाघरों में 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। उन्होंने फिल्म के नए मोशन पोस्टर के जरिए ये गुडन्यूज फैन्स को दी है। इस मोशन पोस्ट में स्क्रीन पर लिखा होता है- एक चट्टान, सौ शैतान। बैकग्राउंड से आवाज आती है- बड़ा बवाल काटे हो, अरे का नाम है तुम्हारा मरदवा? पहले कभी दिखे नहीं! इसके बाद अजय देवगन की आवाज आती है- दिखे होते तो तू नहीं दिखता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button