नीतीश कुमार ने ली नौ वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ
बिहार से बड़ी अपडेट आ रही है सीएम नीतीश ने मुख्यमंत्री पद से राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर बीजेपी के समर्थन से नई सरकार बनाकर एक बार फिर नवमी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है ताजा अपडेट

नीतीश कुमार ने ली नौ वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ
बिहार से बड़ी अपडेट आ रही है सीएम नीतीश ने मुख्यमंत्री पद से राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर बीजेपी के समर्थन से नई सरकार बनाकर एक बार फिर नवमी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है ताजा अपडेट बता रहा हूं जहां सियासी गलियारों के बीच आखिरकार सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बना ली राज्यपाल ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ , सम्राट चौधरी एवं विजय सिनहा डिप्टी सीएम बनाये गए हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम, अन्य मंत्रियों ने पद की शपथ ली,
नीतीश कुमार ने महाठबंधन तोड़कर एनडीए के साथ फिर से नई सरकार बनएनडीए की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई ।
महाराजगंज मुख्यालय में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य सुप्रिया कुमारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जयकारे लगाए.बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जगह जगह मिठाईयां बांटी गई। वहीं शहर के काजी बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पर बिहार में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया। सुप्रिया कुमारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को व एक दूसरे को मिठाई खिला कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा की सुप्रिया कुमारी ने कहा कि भाजपा सत्ता में आई है। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा को धन्यवाद है।भाजपा का सत्ता में आना शुभ संकेत है। नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि भाजपा का सत्ता में आना बिहार का विकास को दर्शाता है।




