समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र से है जहां महाराज कोठी के समीप सड़क दुर्घटना में ब्रह्मपुर विधायक शंभू नाथ सिंह यादव जी के रिश्तेदार रघुनाथ यादव की मौत हो गई । यह घटना मंगलवार की सुबह 10:00 बजे दिन की बताई जा रही है बताया जा रहा है की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी । राजपुर परसन पाह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव ने बताया कि ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभूनाथ सिंह यादव के जीजा रघुनाथ यादव उम्र 65 पिता स्व: नगीना चौधरी राजपुर परसन पाह पंचायत के भिक्षु के डेरा गांव निवासी नया भोजपुर होते हुए नवा डेरा गांव जा रहे थे । इसी बीच महाराजा कोठी के समीप फोर लेन सड़क पर सड़क दुर्घटना हुई । घटना की सूचना गांव से लेकर इलाके के सभी रिश्तेदारों के में आग की तरह फैल गई। नया भोजपुर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बक्सर भेजा गया है। और घटना की जांच की जा रही है । फिलहाल रिश्तेदारों के साथ अन्य ग्रामीणों में मातमी माहौल व्याप्त है।




