
समाचार बक्सर जिले के सिमरी अंचल क्षेत्र से है जहां रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे थाना अध्यक्ष कमल नयन पांडे ने इलाके के भूमि विवादित स्थानों और सड़क निर्माण कार्य भूमि दखल अतिक्रमण से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया । जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे ने बताया कि एकौना गांव में नंद जी राम के द्वारा गली नाली निर्मा
ण भूमि विवाद के मामले का निष्पादन किया गया। खरहाटार से दुबौली सड़क निर्माण विवाद गंगोली बांध, पर भूमि दखल अतिक्रमण से संबंधित विवादित जगह पर निरीक्षण किया गया और उपस्थित ग्रामीणों से आपसी विवाद मारपीट न करने का अपील किया गया वही अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि भूमि विवाद हो या सड़क निर्माण कार्य यदि किसी प्रकार की कोई भी शिकायत हो तो आप सभी अंचल अधिकारी सिमरी या नजदीकी थाने पर शिकायत करें उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक शनिवार को सिमरी तिलक राय के हाता,रामदास राय के डेरा,थाने पर भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । और भूमि विवाद से संबंधित मामले का निष्पादन किया जाता है यदि इस तरह की कोई शिकायत हो तो आप सभी भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार में लिखित शिकायत कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।




