Uncategorized
सिमरी प्रखंड में ठंड से बचाव को लेकर कंबल वितरण,
चाव को लेकर कंबल वितरण, 20 पंचायतों के जरूरतमंदों को मिली राहत


algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 34;
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, असहाय एवं दिव्यांग व्यक्तियों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन का दायित्व है कि ऐसे लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि सभी पंचायतों से चिन्हित किए गए जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराया गया है और आगे भी आवश्यकता के अनुसार राहत कार्य जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि अत्यधिक ठंड में सावधानी बरतें, गर्म कपड़ों का उपयोग करें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विजय शंकर दुबे ने अपने बयान में कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचे। कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम गरीबों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है कि ठंड से कोई भी जरूरतमंद प्रभावित न हो। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से सिमरी प्रखंड में राहत कार्य को और प्रभावी बनाया जाएगा।




