Uncategorized

आवश्यक सूचना – सिमरी प्रखंड में पीएम किसान ई.केवाईसी हेतु मेगा कैंप 

छह से नौ जनवरी तक सभी लाभुकों की होगी प्रक्रिया

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत किसानों के हित में एक अति महत्वपूर्ण एवं आवश्यक सूचना जारी की गई है। आगामी 6 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक प्रखंड कृषि कार्यालय, सिमरी में ई-केवाईसी एवं फार्मर्स रजिस्ट्री के लिए विशेष मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभुक किसानों का अंतिम रूप से ई-केवाईसी किया जाएगा।

कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि सभी लाभुक किसान अपने आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ निर्धारित तिथियों में कैंप स्थल पर उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से अपना ई-केवाईसी करा लें, ताकि पीएम किसान योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।

जिन किसानों के नाम से स्वयं की भूमि है, उनका ई-केवाईसी के साथ-साथ फार्मर्स रजिस्ट्री भी की जाएगी। इसके लिए संबंधित ग्राम का बुकलेट (बकट) उपलब्ध होने की स्थिति में उसी ग्राम के किसानों की फार्मर्स रजिस्ट्री कराई जाएगी। ऐसे किसानों के लिए अपने नाम की अद्यतन भूमि रसीद साथ लाना अनिवार्य होगा।

वहीं जिन लाभुक किसानों के नाम से भूमि उपलब्ध नहीं है, उनका केवल ई-केवाईसी ही किया जाएगा। कृषि विभाग ने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि निर्धारित तिथि के भीतर कैंप में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया पूर्ण कराएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button