Uncategorized

जिले के केशोपुर गांव में मिला सबसे बड़ा अजगर, दहशत

तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र से है। बड़ी खबर 12 किलो लंबा 15 किलो वजन

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंडअतर्गत केशोपुर गांव में बुधवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बांध के समीप स्थित एक घर के पास ग्रामीणों ने एक विशाल अजगर को देखा। दोपहर करीब 12 बजे अचानक सामने आए इस अजगर की लंबाई लगभग 12 फीट और वजन 15 किलो से अधिक बताया जा रहा है। इतना बड़ा सांप देखकर पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए।

घटना की सूचना मिलते ही प्रसिद्ध सर्प रेस्क्यूअर हरिओम चौबे को बुलाया गया। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और पूरी सतर्कता के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और लगभग एक घंटे तक सांसें थामे इस अभियान को देखते रहे। सावधानीपूर्वक प्रयासों के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

रेस्क्यू के बाद अजगर को वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ने की प्रक्रिया की गई। हरिओम चौबे ने बताया कि यह अजगर बेहद शक्तिशाली प्रजाति का है और इस आकार का अजगर कुत्ते, हिरण या बछड़े को आसानी से निगल सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे अजगर छोटे बच्चों के लिए भी खतरा बन सकते हैं, इसलिए इन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि अजगर दुनिया के सबसे लंबे और ताकतवर सांपों में शामिल हैं, जिनकी लंबाई 25 से 30 फीट तक हो सकती है। गंगा तटीय क्षेत्रों में अजगरों की मौजूदगी सामान्य है, लेकिन केशोपुर गांव में रेस्क्यू किया गया यह अजगर अब तक जिले में पकड़ा गया सबसे बड़ा अजगर माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button