
बक्सर जिले के बगेन गोला थाने में तैनात एएसआई मनीष कुमार को निलंबित कर दिया गया है। महिला डांसर के साथ भोजपुरी गाने पर आपत्तिजनक हरकत करते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए शुभम आर्य ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में वीडियो प्रथम दृष्टया सत्य पाए जाने के बाद संबंधित दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया।
एसपी ने स्पष्ट कहा है कि वर्दी की मर्यादा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई होगी। निलंबन अवधि में संबंधित अधिकारी ड्यूटी से बाहर रहेंगे।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी सामग्री को साझा करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच




