Uncategorized

दियारा में गूंजे फाग, रंगों में सराबोर जनसमूह

अर्जुनपुर खेल मैदान में होली उत्सव सह मिलन समारोह सम्पन्न

https://www.facebook.com/share/v/1Gxm9LFbGP/https://www.facebook.com/share/v/1Gxm9LFbGP/सिमरी, एक प्रतिनिधि: स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय अर्जुनपुर के खेल मैदान में रविवार को होली उत्सव सह मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मिश्रा द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राधाचरण सेठ उपस्थित रहे। उनके आगमन पर आयोजकों द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक होली गीतों से हुई, जिसने पूरे दियारा क्षेत्र को फागुनी रंग में रंग दिया। “रसिया न माने रे मोर, नैनों में डाले अबीर सांवरिया” जैसे गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो उठा।
भोजपुरी जगत के चर्चित कलाकार विष्णु ओझा, विनय मिश्रा और कमलवास कुंवर सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पारंपरिक फाग और होली गीतों पर लोग देर तक तालियां बजाते और झूमते रहे। मंच संचालन की जिम्मेदारी रूद्र पाठक ने निभाई, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली उद्घोषणा से कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।
इस अवसर पर विजय मिश्रा ने अतिथियों और कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा उपस्थित लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश देता है।
विधायक राधाचरण सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम और सौहार्द को अपनाने का अवसर देती है। उन्होंने लोगों से सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विजय शंकर दूबे, लक्ष्मण लहरी, रविभूषण ओझा, जितेंद्र दूबे, अनु तिवारी, सरोज तिवारी, सोनू पाठक, सौरभ तिवारी, प्रफुल्ल पाठक और गोरा साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button