Uncategorized

डी.एम ने दिए सख्त निर्देश, महावीरी पूजा में डीजे पर रहेगा प्रतिबंधित

बक्सर में सड़क सुरक्षा, भू-विवाद व कानून व्यवस्था पर समीक्षा

बक्सर। समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सोमवार को जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति, परिवहन, नीलाम पत्र, मद्य निषेध, भू-विवाद, विधि-व्यवस्था, खनन तथा लोक सेवा अधिकार से संबंधित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि भूमि विवादों के समाधान के लिए भू समाधान पोर्टल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अंचल स्तर पर साप्ताहिक बैठक कर प्राप्त सभी परिवादों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि पोर्टल पर सुनिश्चित करें।
नीलाम पत्र वाद की समीक्षा करते हुए डीएम ने बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर बॉडी वारंट के अनुपालन का निर्देश दिया। वहीं आगामी महावीरी पूजा को लेकर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया। साथ ही सभी अखाड़ा समिति के सदस्यों को पहचान पत्र रखने तथा रूट चार्ट के अनुसार विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिए गए।
मद्य निषेध विभाग को वीर कुँवर सिंह सेतु पुल, देवल पुल और यादव मोड़ सहित निर्धारित चेक पोस्टों पर पहचान पत्र के साथ व्यवहारिक ढंग से जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। खनन से जुड़े मामलों में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर रॉयल्टी जमा करने को कहा गया।
बैठक में रामरेखा घाट पर स्थायी नियंत्रण कक्ष निर्माण तथा महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की जानकारी दी गई। साथ ही रामरेखा घाट मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने और चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर गति सीमा बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button