Uncategorized

नावानगर में गेहूं कटनी प्रयोग, उपज का आंकलन किया

प्रति हेक्टेयर 48 क्विंटल औसत उपज, किसानों को राहत

बक्सर। कृषि वर्ष 2025-28 के रब्बी मौसम में गेहूं फसल की वास्तविक उपज का आकलन करने के उद्देश्य से मंगलवार को नावानगर प्रखंड में कटनी प्रयोग किया गया। यह निरीक्षण जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मोती कुमार दिनकर द्वारा पंचायत भटौली के ग्राम गोविंदपुर में किया गया।
कटनी प्रयोग कृषक राज कुमार सिंह के प्लॉट संख्या-932 में 10 मीटर x 5 मीटर के आयताकार क्षेत्र में संपन्न हुआ। इस प्रयोग के दौरान कुल 27.100 किलोग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हुई, जिसके आधार पर प्रति हेक्टेयर औसत उपज 48.00 क्विंटल आंकी गई। यह परिणाम क्षेत्र के किसानों के लिए उत्साहजनक माना जा रहा है।
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के कटनी प्रयोग का मुख्य उद्देश्य सरकार को सटीक उपज का आंकड़ा उपलब्ध कराना है, ताकि कृषि नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। साथ ही, इससे किसानों को भी अपनी फसल की वास्तविक उत्पादकता का अनुमान मिल पाता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी नावानगर सत्येंद्र कुमार सिंह, किसान सलाहकार रंजीत कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर दुर्गेश यादव सहित कई स्थानीय किसान और कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को बेहतर कृषि तकनीकों को अपनाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button